सामान्य
आज की ताजा खबर LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘महालक्ष्मी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स’ का...
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 'महालक्ष्मी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स' का भूमि पूजन करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) आईटी सेल द्वारा आज जेन-जी (Gen Z) पर केंद्रित एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कानपुर के बगाही ईदगाह मैदान में एक विशाल राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे. केंद्र सरकार के 'माई भारत' मंच के तहत देश के 1,067 स्थानों पर नशा मुक्त युवा अभियान के लिए राष्ट्रव्यापी युवा लामबंदी और संकल्प समारोह आयोजित किया जाएगा. दिल्ली BJP आज आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक सुबह 10 बजे से होगी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा में जयंत सिंह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल द्वारा भव्य "सामाजिक समरसता सम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा.देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें...
Source
TV9 हिंदी
· मोहम्मद जुनेद अख्तर