सामान्य
’35 मिनट तक थमी रहेंगी सांसें!’ जानिए कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर विक्रम, जिन्होंने मेरठ एयर शो का पूरा प्लान समझाया
Who Is Squadron Leader Vikram Surya Kiran Team: भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम सूर्य किरण के शानदार प्रदर्शन को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। स्क्वाड्रन लीडर विक्रम ने एयर शो के पूरे प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि दर्शक लगभग 30 से 35 मिनट तक अपनी सांसें थामकर इस अद्भुत नजारे का आनंद लेंगे। प्रदर्शन दो भागों में होगा स्क्वाड्रन लीडर विक्रम के अनुसार, सूर्य किरण का प्रदर्शन प्रोफाइल करीब 30-35 मिनट का होता है और इसे दो भागों में बांटा गया है। आसमान में कुल 9 विमान और 9 पायलट उड़ान भरेंगे। हालांकि पूरी टीम इससे कहीं बड़ी है। पूरी टीम की ताकत पूरी सूर्य किरण टीम में 13 पायलट, एक कमेंटेटर और एक मेडिकल डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा मेंटेनेंस क्रू में 3 से 4 इंजीनियर भी होते हैं जो विमानों को हमेशा तैयार रखने का काम करते हैं। मेरठ एयर शो में सूर्य किरण टीम के इन जांबाज पायलटों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए यादगार साबित होने वाला है। स्क्वाड्रन लीडर विक्रम द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि टीम ने शो को बेहद व्यवस्थित और रोमांचक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। खबर अपडेट की जा रही है
Source
पत्रिका
· Shaitan Prajapat