सामान्य
17 साल की लड़की के पीछे पड़ गया ‘कोबरा’, डेढ़ महीने में एक ही सांप ने सात बार डंसा
Snake Bite Girl in Hathras: आपने फिल्मों और किताबों में इंसानों के पीछे सांप के पड़ने के किस्से-कहानियां कई बार देखी और पढ़ीं होंगी। लेकिन यूपी के हाथरस में ऐसा एक मामला हकीकत में सामने आया है। जंक्शन कोतवाली इलाके के ऐहन गांव के छोटा लाड़पुर में किशोरी को पिछले डेढ़ महीने में सात बार सांप ने डंसा है। किशोरी जहां भी जाती है सांप उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता और फिर डंस लेता। शनिवार को बाथरूम में फिर सांप के डंसने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।परिवार इस घटना से काफी परेशान हैं। गांव ऐहन निवासी कोमल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी अनीता हाथरस के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। पिता के अनुसार दो दिन पहले सांप ने अनीता को डंसा था। तब उसे जिला अस्पताल लाया था, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में हालत सुधरने पर उसे छुट्टी मिल गई और परिजन उसे वापस गांव ले आए। शुक्रवार को फिर सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने पर उसे फिर गांव ले जाया गया। पिछले तीन दिन में एक ही सांप ने लगातार डंसा।लड़की को बाथरूम में डंसाशनिवार की सुबह बाथरूम में उसे फिर सांप ने डंस लिया। इस पर परिजन उसे फिर जिला अस्पताल लेकर आए। किशोरी के पिता का कहना है कि तीन दिन में उनकी बेटी को एक ही सांप ने डंसा है, जिससे वे बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि वह सांप को पकड़ने के लिए सर्प मित्र आदि भी बुला चुके हैं, लेकिन सांप नहीं पकड़ा जा सका है। फिलहाल, जिला अस्पताल में अनीता की हालत में सुधार है।इन तारीखों को सांप ने डंसा, घर पहंचे बायगीरअनीता के भाई नरेंद्र ने बताया कि सांप ने उसकी बहन को 15, 17 व 20 अगस्त को डंसा था। इसके बाद सांप ने उसे लगातार चार दिन 16, 17, 18 व 19 सितंबर को भी डंस लिया। शनिवार को जिला अस्पताल में किशोरी का उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है। लगातार किशोरी को सांप के डंसने की बात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। किशोरी के घर पर बायगीर भी पहुंच गए। उन्होंने झाड़-फूंक भी किया। बाद में वह चले गए। वहीं सीएमएस बागला अस्पताल के डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया, सर्प दंश से आने वाले मरीजों को पूरा इलाज दिया जा रहा है। मरीजों को एंटीवेनम इंजेक्शन की पूरी व्यवस्था है। दिन दिनों में सर्प दंश के अधिक केस आते है।
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· Dinesh Rathour